झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के 27 अप्रैल को हुए अधिवेशन में निर्वाचित हुए अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, भानु चंदेल, डी के श्रीवास्तव, कुलदीप नायक, संगठन मंत्री एके शुक्ला, महामंत्री रूपम पांडे एवं BMS से विभाग प्रमुख चंद्रकांत चतुर्वेदी, संगठन मंत्री राजेश ठाकुरानी और जिला मंत्री सोनी दुबे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विद्युत लोको शेड, वैगन मरम्मत कारखाना, कैरेज वैगन आर ओ एच शेड, लेखा विभाग आदि सभी जगहों पर संपर्क कर सबका आभार जताया तथा उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ/भारतीय मज़दूर संघ की राष्ट्र वादी, श्रमिक हितैषी , उद्योग हितैषी,पारदर्शी एवं आधुनिक विचारधारा और कार्यप्रणाली की जानकारी श्रमिकों को देकर संगठन से जुड़ने की अपील की।

बताया गया कि इस संगठन की प्रमुख विशेषताएं यह है कि संगठन प्रथम मानते हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाता हैं और उनसे मार्गदर्शन लेकर युवा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को आगे लाकर नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया जाता है। इसी का परिणाम है कि उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और महामंत्री सहित अनेक पदाधिकारी 45 वर्ष से कम आयु के हैं।
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भारत वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारो के साथ स्वागत किया।

टी आर एस शेड में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र ओढ़ा कर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष और महामंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके हितों की रक्षा के लिए उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ सदैव तत्पर रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ वेतन से चंदा कटौती की वर्तमान नीति, परिवारवाद और जीवनपर्यंत कुर्सी न छोड़ने की नीति का पुरजोर विरोध करता है। इस अवसर पर महामंत्री द्वारा यह घोषणा की गई कि संगठन का विस्तार करने, सदस्यता बढ़ाने और शाखाओं के पुनर्गठन करने के लिए झांसी मंडल पर मंडल संयोजक के रूप भानु प्रताप चंदेल, डी. के श्रीवास्तव और कारखाना मंडल के लिए कुलदीप नायक को महामंत्री द्वारा घोषणा करके उत्तरदायित्व सौंपा गया। संचालन राजेश ठाकुरानी ने किया। कार्यकर्ताओं सहित दयानिधि मिश्रा, संजीव वर्मा, सुनील शर्मा, सतीश गुप्ता, शास्त्री जी , त्रिवेदी जी, पंकज पांडे, परवेज, संतोष राठौर आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।