झांसी। जिले के थाना बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत मबई गिर्द में सम्पत्ति के विवाद में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, किंतु उसकी मौत हो गई। पति ने कहा कि पहली पत्नी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर जहर खा लिया।
दरअसल, बड़ागांव के मबई गिर्द निवासी किसान बलवीर यादव की करीब 35 साल पहले सुनीता से शादी हुई थी। कुछ समय बाद बलवीर ने दूसरी शादी कर ली। सुनीता के एक पुत्र प्रिंस है और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। जबकि, दूसरी पत्नी के दो पुत्र और एक पुत्री है। बलवीर के अनुसार परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर सुनीता परेशान थी। इसी के चलते गुरुवार को सुनीता ने जहर खा लिया। हालत देख कर तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया, किंतु उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस मामले में पति बलबीर और छोटी बहन ललिता ने आरोप लगाया कि भतीजे, पहली पत्नी व उसके बेटे-बहू से परेशान होकर सुनीता ने सुसाइड किया है। भतीजा रोड किनारे की कीमती जमीन खुद हड़पना चाहता है, जबकि पीछे की जमीन हम लोगों को दे रहा है। सुनीता के बेटे प्रिंस की रेलवे में नौकरी लगने से दूसरी पत्नी के बेटा-बहू कह रहे थे कि नौकरी लग गई तो प्रॉपर्टी नहीं मिलेगी। इसको लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। परेशान होकर सुनीता ने सुसाइड कर लिया। पुलिस जांच कर रही है।