Oplus_16777216

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में जून 2025 में मंडल द्वारा विभिन्न नई और डबलिंग परियोजनाओं के अंतर्गत महत्वपूर्ण गति वृद्धि कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए गए हैं। इन कार्यों के परिणामस्वरूप रेल सेवा की दक्षता, सुरक्षा एवं समयबद्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

निम्नलिखित विवरणों में इन कार्यों को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:
1. दतिया – डबरा सेक्शन (तीसरी लाइन कार्य, 31.747 किमी):
नवनिर्मित तीसरी लाइन पर चालू गति को 70 किमी/घंटा से बढ़ाकर 100 किमी/घंटा कर दिया गया है।
2. टेहरका – मऊरानीपुर सेक्शन (डाउन लाइन, 21.187 किमी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – मानिकपुर डबलिंग कार्य):
इस सेक्शन पर चल रही डबलिंग परियोजना के अंतर्गत, नई डाउन लाइन पर चालू गति को 75 किमी/घंटा से बढ़ा कर 110 किमी/घंटा किया गया है।
3. कुलपहाड़ – महोबा सेक्शन (डाउन लाइन, 21.582 किमी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – मानिकपुर डबलिंग कार्य):
इस सेक्शन में भी समान रूप से नई डाउन लाइन पर चालू गति को 75 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा तक किया गया है, जिससे लंबी दूरी के संचालन में सुधार एवं समय पर सेवा उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
4. बेलाताल – कुलपहाड़ सेक्शन (डाउन लाइन, 8.825 किमी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – मानिकपुर डबलिंग कार्य):
इस हिस्से पर नई डाउन लाइन में गति को 70 किमी/घंटा से बढ़ाकर 85 किमी/घंटा किया गया है I

उपरोक्त कार्य रेलवे सेवा के संचालन और दक्षता को उच्च स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे | गति वृद्धि से न केवल यात्रियों को समय पर सेवा मिलने की संभावना बढ़ेगी बल्कि माल परिवहन की लागत एवं समय में भी कमी आएगी।विभाग की यह पहल रेलवे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण के लक्ष्य को और मजबूती प्रदान करेगी।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि इन कार्यों के परिणामस्वरूप रेल सेवा की दक्षता, सुरक्षा एवं समयबद्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उपरोक्त कार्य रेलवे सेवा के संचालन और दक्षता को उच्च स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। गति वृद्धि से न केवल यात्रियों को समय पर सेवा मिलने की संभावना बढ़ेगी बल्कि माल परिवहन की लागत एवं समय में भी कमी आएगी।