झांसी । इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के तत्वाधान में अमेरिका की सरजमीं पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करते हुए झांसी की वीरांगना बेटी इमरोज खान अब्बासी द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया वहीं झांसी का भी नाम रोशन हुआ है अब्बासी समाज को अपनी बेटी पर गर्व है आज इमरोज खान अब्बासी के सम्मान में इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन लक्ष्मी गार्डन में किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव, रमा निरंजन एम,एल सी, महापौर बिहारी लाल आर्य, कांग्रेसी नेता राहुल रिछारिया, सपा नेता अरविंद वशिष्ठ , डॉ रोहित पांडे , ब्रिजेन्द व्यास पूर्व विधायक, लालन महाराज, इम्तियाज हुसैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जहीर अब्बासी ने की।
कार्यक्रम में बेटी इमरोज को अब्बासी समाज के सर्वोच्च अवार्ड अब्बासी रत्न 25 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर बिहारी लाल आर्य द्वारा चांदी का मुकुट, तलवार भेंट कर बेटी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक हाजी सफीक अब्बासी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हमीद अब्बासी, राष्ट्रीय सचिव अफजाल ,अब्बासी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलीम अब्बासी ,बब्बन अब्बासी,राष्ट्रीय सचिव जावेद अब्बासी राष्ट्रीय सचिव फहीम अब्बासी, राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल अब्बासी ,जिला अध्यक्ष शाकिर अब्बासी ,अदनान अब्बासी, इकबाल अब्बासी, अब्दुल जहीर अब्बासी, अरमान खान, सोहिल अब्बासी आदि सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जैनुल आब्दी ने किया। अंत में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हामिद अब्बासी ने सभी का आभार व्यक्त किया।