झांसी। शिक्षा विभाग के क्लर्क अरविंद सिंह बुंदेला ने गुरुवार तड़के पानी के धोखे तेज़ाब पी लिया। हालत बिगड़ी तो उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
शिक्षा विभाग में क्लर्क अरविंद सिंह (47) पुत्र करण सिंह बुंदेला बालाजीपुरम कॉलोनी डडियापुरा कोतवाली क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे। उनका प्रेतक गांव ललितपुर के तालबेहट थाना क्षेत्र का पवा गांव है। बेटे तरुण बुंदेला ने बताया कि पिता अरविंद सिंह की पोस्टिंग अमरा (अम्मरगढ़) के महंत रामेश्वरदास इंटर कॉलेज में थी।
उसने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे पिता की नींद खुली तो वे पानी पीने के लिए गए। कमरे में वॉशिंग मशीन पर रखी बोतल में पानी समझकर पिता ने तेजाब पी लिया। इससे उनको जलन होने लगी और तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी उन्होंने तरुण को दी। इस पर तरुण पिता को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गया। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।
घटना के तीन दिन पहले अरविंद की बेटी आस्था अपनी मां निशा राजा के साथ इंटरव्यू देने के लिए इंदौर गई थी। घटना के बाद निशा गुरुवार को झांसी लौट आई थी। जबकि बेटी आज दोपहर को झांसी पहुंच गई। गृह स्वामी की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है।