झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU) की झांसी शाखा न. 3 की प्रबंधन समिति की सभा का रामप्रकाश सिंह, शाखा अध्यक्ष की अध्यक्षता में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई।

सभा के मुख्य अतिथि मंडल सचिव कामरेड अमर सिंह यादव और मंडल अध्यक्ष कामरेड भावेश प्रसाद सिंह थे, जबकि सहायक मंडल सचिव कामरेड शशि कपूर, सहायक मंडल सचिव कामरेड तेज सिंह मीना, मंडल कोषाध्यक्ष कामरेड राजेश नामदेव, शाखा सचिव नंबर 1 कामरेड जय सिंह यादव और मंडल मीडिया प्रभारी कामरेड सुनील पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कामरेड भावेश प्रसाद सिंह और मंडल सहायक सचिव कामरेड शशि कपूर का शाखा द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान कामरेड शशि कपूर, मंडल सहायक सचिव ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया, ताकि कर्मचारियों के हितों की बेहतर ढंग से रक्षा की जा सके। मंडल अध्यक्ष और मंडल सचिव ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए यूनियन द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी दी, जिससे सदस्यों में उत्साह का संचार हुआ।

सभा में कामरेड प्रवेश सिंह (संयुक्त सचिव एवं ईसीसी डायरेक्टर), कामरेड कालूराम कुशवाहा (सहायक सचिव), कामरेड जितेंद्र चक्रवर्ती (सहायक सचिव), कामरेड अरविंद यादव (सहायक सचिव), कामरेड गगन यादव (सहायक सचिव), कामरेड अकील अहमद (उपाध्यक्ष), कामरेड सर्वेश कुमार (सहायक सचिव), कामरेड शैलेंद्र सिंह यादव (शाखा कोषाध्यक्ष), कामरेड शरीफ मंसूरी (इंस्टीट्यूट डेलीगेट), कामरेड नरेंद्र कुमार, कामरेड विनोद कुमार यादव, कामरेड पप्पू योगी, और कामरेड वीरेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। संचालन शाखा सचिव कामरेड एस.के. द्विवेदी ने किया। शाखा अध्यक्ष कामरेड रामप्रकाश सिंह ने आभार व्यक्त किया।