झांसी। मंडल के वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) बांदा रूपेश कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण भाव के लिए मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ” सम्मान प्रदान किया गया है।
श्री वर्मा ने झाँसी–बांदा खंड स्थित केन पुल पर लगभग 700 पुलों के पुराने चैनल स्लीपर बदलकर नए एच-बीम स्लीपर डलवाए एवं टीओआरआर का कार्य सम्पन्न कराया। इसके अतिरिक्त समपार फाटक सं. 445 एवं 440 तथा एस-2 पर रेल ओवर ब्रिज निर्माण हेतु बॉक्स पुशिंग का कार्य, रेल ओवर ब्रिज निर्माण हेतु व्यस्त समपार फाटक सं. एस-1 पर एक ही शिफ्ट में कार्य पूर्ण कराया। अकौना–रागौल सेक्शन के दोहरीकरण कार्य के दौरान समस्त सुरक्षा पूर्वक रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण भी सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
उनके इन अनुकरणीय कार्यों के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नगद पुरस्कार के साथ-साथ “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित किया गया।