NFIR के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन में NPS और UPS का पुरजोर विरोध
नई दिल्ली। 2, 3, एवं 4 सितंबर को नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित NFIR के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन में NCRES के महामंत्री आर पी सिंह के नेतृत्व में पूरे जोन से लगभग 800-900 कर्मचारियों ने भाग लिया । इस अधिवेशन में पूरे भारतीय रेल से लगभग 4-5 लाख कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अधिवेशन में महामंत्री आर पी सिंह जी ने NPS और UPS का पुरजोर विरोध किया और OPS की मांग करते हुए ये आव्हान किया कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं करती हैं तो संघ आंदोलन के हर स्तर तक जायेगा। इस मांग पर पूरे कर्मचारियों ने सहमति दी और आश्वस्त किया कि कर्मचारी हर कदम पर संघ के साथ हैं ।
इस दौरान महामंत्री के द्वारा पूर्ण संस्तुति पर झांसी मंडल से हर कर्मचारी के प्रिय, मृदभाषी, कुशल तार्किक मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को NFIR का वर्किंग कमेटी सदस्य चुना गया है। गौरव का चयन झांसी मंडल के लिए अत्यंत गौरव पूर्ण हैं। इस चयन से झांसी मंडल के कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और झांसी मंडल के कर्मचारी, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने NCRES के महामंत्री आर पी सिंह को धन्यवाद अर्पित किया है।
गौरव श्रीवास्तव लगातार संघ के प्रति समर्पित ओर निष्ठावान रहे हैं और सक्रिय रूप शाखा के उत्थान के लिए कार्यरत रहे हैं । उन्होंने अपना संघर्ष एक सदस्य के रूप से शुरू किया था और लगातार संघर्ष करते हुए संघ के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक कर्मचारियों के लिए उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़े रहते हैं । उनकी कार्यशैली बहुत ही सौम्य हैं तथा कर्मचारियों के बहुत प्रिय रहे हैं ।
SBE-2024 में चुनाव के दौरान गौरव श्रीवास्तव के साथ सभी पदाधिकारियों के सहयोग से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । गौरव श्रीवास्तव वर्तमान में झांसी मंडल अध्यक्ष के पद का निर्वाह कर रहे हैं और इनकी कार्यशैली और मंडल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनको NFIR के वर्किंग कमेटी सदस्य के पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके लिए मुख्यालय एवं झांसी मंडल के सभी पदाधिकारियों, डेलीगेट, सदस्यों तथा सभी कर्मचारियों ने उनको बधाइयां दी है।