अच्छे कार्य के लिए 40 टीटीई स्टाफ “कर्मयोगी” अवार्ड से सम्मानित

झांसी। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन IRTCSO की वार्षिक आमसभा DTCM स्टेशन डायरेक्टर सुश्री सीमा तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह व महासचिव डॉ हेमंत सोनी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा अपने संबोधन में डिजिटलाइजेशन के युग में चुनौतियों पर प्रकाश डाला, स्टाफ को मानवीय चेहरा बताया। उन्होंने बताया कि टीटीई रेल का चेहरा है और उसके अच्छे कार्यों व व्यवहार से आम यात्री के मन में रेल की अच्छी छवि बनती है।

IRTCOSO झांसी मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाघ, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव (wcr) नासिर खान, राष्ट्रीय संगठन सचिव (ncr) सिद्दार्थ शर्मा व मंडल अध्यक्ष आगरा प्रेमचन्द की टीम द्वारा करवाया गया।

इस दौरान अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी एमके गौरी, गोविंद कुमार व प्रियंक पुरोहित के बीच वोटिंग में प्रियंक पुरोहित विजय हुए।

इसके अलावा अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, क्रमशः कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद, मंडल सचिव निखिल कोटे, कोषाध्यक्ष धीरज दास, इंटर्नल ऑडिटर दीपक नामदेव, उपाध्यक्ष – शाहनवाज अहमद, शिव बालक, हसरत कुरैशी, व अवधेश कुमार मीणा
संयुक्त सचिव -देवेंद्र कुमार सिंह, इंद्रमणि कुमार, आरती तमोरी व कपिल वर्मा, संगठन सचिव-राज्यवर्धन मिश्रा & तीरथ कश्यप, कार्यकारिणी सदस्य- अर्पित गोस्वामी, देवेंद्र नामदेव, अवधेश कुमार, प्रियंका अहिरवार व लक्ष्मीनारायण मीणा निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा कार्य के दौरान अच्छे कार्य (यात्री की मदद, बीमार यात्री को डाक्टरी सहायता, गर्भवती महिला की आकस्मिक डिलीवरी करवाना खोया हुआ समान ढूंढकर वापस करवाना) आदि पर “कर्मयोगी” सम्मान से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह व महासचिव डॉ हेमंत सोनी द्वारा 40 टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रमाणपत्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक एम एल मीणा, एन सी आर एम यू मंडल सचिव अमर सिंह यादव, एन सी आर ई इस मंडल सचिव रामकुमार सिंह, रेलवे इंस्टिट्यूट सचिव मुकेश श्रीवास्तव, आर के सोनी, उमर खान, NCR जोनल कार्यकारी अध्यक्ष वी के वर्मा, जोनल उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी व रवि यादव, भोपाल मंडल अध्यक्ष प्राणनाथ शर्मा व सचिव ओ पी शर्मा, आगरा मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद, सचिव पंकज पाठक, शिव बालक, संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, अरुण अरजरिया, मनीषा शर्मा, अंजली प्रजापति, रीना, कविता अग्रवाल आदि भरी संख्या में टिकट चेकिंग स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम का संचालन निखिल कोटे ने किया। अंत में आभार एम के गौरी द्वारा व्यक्त किया गया।