झांसी। झांसी/दतिया में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) की झांसी शाखा संख्या 03 की प्रबंध समिति की बैठक मंडल मंत्री कॉ. अमर सिंह यादव और मंडल अध्यक्ष कॉ. भावेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में हुई। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष रामप्रकाश ने की। संचालन शाखा सचिव एस.के. द्विवेदी ने किया।
यूनियन पदाधिकारियों ने दतिया स्टेशन सेक्शन में कार्यरत ट्रैकमैन और IOW के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सीधे सुना। बैठक के दौरान कई नए कर्मचारियों ने एनसीआरएमयू के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया और सदस्यता फॉर्म भरे।
बैठक में विशेष रूप से SSE (रेल पथ) स्टोर के कर्मचारियों से सीधे संवाद करने, उनकी समस्याओं को सुनने और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण रही।
बैठक में उपाध्यक्ष अकील अहमद व अरविंद यादव, संयुक्त सचिव प्रवेश सिंह, सहायक सचिव कालूराम कुशवाहा, गगन यादव, जितेंद्र चक्रवर्ती, सर्वेश कुमार, एजीएम मेंबर गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।













