झांसी। मंडल राजभाषा समिति, झांसी के तत्वावधान में राजभाषा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अतुल कनौजिया, मुख्य परियोजना प्रबंधक दीपक प्रकाश गर्ग, नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक, परिचालन आर डी मौर्या तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक इन चार्ज झांसी डॉ. सुरेंद्र नाथ द्वारा विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं में विजेता अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

मंडल कार्यालय, झांसी समेत सभी विभागों के कुल 8 कार्यालयों व स्टेशनों पर यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। राजभाषा सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 113 अधिकारियों/कर्मचारियों को आज पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दीपक शर्मा द्वारा मंडल स्तर पर आयोजित वाक्, निबंध एवं कर्मचारियों का प्रश्न मंच में प्रथम स्थान हासिल किया तथा सभी को अपनी उपलब्धियों से प्रेरित किया |