झांसी। जन सूचना अधिकार मंच द्वारा आयोजित प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम में बुद्धि और परिश्रम के बल पर स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

संस्था द्वारा संत कोलम्बस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। हाईस्कूल में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले रिहान खान, द्वितीय आशी राय व तृतीय वासिफा जेहरा इण्टरमीडिएट में प्रथम इरम खान, द्वितीय सक्षम राय, तृतीय अनुराग प्रताप सिंह को मेडल व प्रमाण पत्र देकर प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्धक अब्दुल शाहिद ने कहा कि सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया। संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ने कहा कि संस्था प्रतिवर्ष अन्य उत्सवों के साथ साथ प्रतिभा उत्सव का भी आयोजन करती है। इन प्रतिभाओं के महाकुंभ में बुद्धि और परिश्रम को सम्मानित किया जा रहा है। यह उत्सव अभी एक माह और चलेगा।

इस अवसर पर अनिल बख्शी, राजेश तिवारी, मंशाराम वर्मा, अंकुल गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय प्राचानाचार्या डा मेघा दीक्षित व आभार दीप्ति गोस्वामी ने व्यक्त किया।