झांसी। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में मजदूर ने फांसी लगा ली। फांसी पर लटका देख बच्चे ने शोर मचाया। आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने उसे फांसी से उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर में रहने वाला लगभग 21 वर्षीय बंटी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को बंटी मजदूरी कर अपने घर वापस आया। दोपहर का समय था तभी बंटी ने कमरे में जाकर शॉल से फांसी लगा ली। इसी दौरान एक बच्चे ने उसे फांसी पर लटका देख लिया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में उसे फांसी से उतारा और उपचार के लिए पृथ्वीपुर अस्पताल ले गए। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर ने किन परिस्थितियों के चलते आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।