झांसी। जिले के जरबौगाँव निवासी समाजसेवी किसान पीताराम कुशवाहा उर्फ पत्तू नन्ना और किसानिन रामकली कुशवाहा के पोते एवं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई-इटावा के खिलाड़ी प्रशांत कुशवाहा ने अयोध्या में आयोजित 69वीं उत्तर प्रदेश राज्य विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता – 2025 (अंडर 17) में स्वर्ण पदक जीतकर झाँसी-बुंदेलखंड का मान बढ़ाया है।
69वीं राज्य विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का संयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। अयोध्या के डॉ० भीमराव अंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और मेरठ के बीच हुआ। जिसमें मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई इटावा की टीम विजेता बनी।