झांसी। झांसी मंडल (उ0म0रे0) पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2020 के अन्तर्गत सतर्कता जागरुकता से सम्बन्धित आनलाइन सेमीनार का आयोजन बुधवार को मंडल कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सतर्कता विभाग, उत्तर मध्य रेल, इलाहाबाद से उच्चाधिकारियों सहित उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/उ.म.रे. श्री एन.के.सिन्हा एवं अन्य सतर्कता अधिकारियों ने झांसी मंडल के समस्त अधिकारियों को सतर्कता से संबंधित विषयों की जानकारी दी। उक्त संगोष्ठी में रेलवे की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, जबावदेही एवं उत्तरदायित्व के महत्व पर बल दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों द्वारा सतर्कता जागरुकता से सम्बंधित समस्याओं एंव उनके निवारण की जानकारी को केस स्टडीज के माध्यम से प्रस्तुत किया गया एवं रेल अधिकारियों की सतर्कता सम्बंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री संदीप माथुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) श्री अमित सेंगर, अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओपी) श्री दिनेश वर्मा एवं अन्य सभी शाखा अधिकारियों ने सेमिनार में भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।