झांसी। विधि विभाग, बुंदेलखंड कॉलेज झांसी में मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए विभाग प्रभारी प्रो. एल.सी. साहू ने कहा महिलाओं की उन्नति और सर्वांगीण विकास के बगैर समतामूलक समाज की स्थापना संभव नहीं है।

इस अवसर पर डॉ . डी.पी.गुप्ता, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने में कानून के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. नीता राय, डॉ. संतोष रानी ने महिला सशक्तिकरण को सशक्त और समृद्ध भारत के लिए अपरिहार्य बताया। छात्र छात्र-छात्राओं में दीपमाला सिंह और मोहित शर्मा ने शिक्षा के महत्व, समानता के अधिकार, नारी की गरिमा आदि पर अपने पक्ष रखे। कार्यक्रम का संचालन राधिका सिंह के द्वारा किया गया और डॉ. अजीत गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य कुमार सिंह, संजीव शेखर सिंह, अजय कुमार प्रजापति, विकाक्ष कटियार, कल्पना सिंह और समस्त छात्र-छात्राओं सहित मनोज बाजपेई, रवि रायकवार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।