विजयी प्रत्याशियों को कंधे पर उठाकर समर्थकों ने निकाले जुलूस, ढोल-ताशे पर थिरके अधिवक्ता
झांसी। जिला अधिवक्ता संघ को लगभग 3 वर्ष बाद आखिरकार नए अध्यक्ष, सचिव समेत 20 पदाधिकारी मिल गए। इस चुनाव में उल्लेखनीय रहा कि अध्यक्ष पद पर पहली बार चुनाव लडे प्रमोद शिवहरे ने 432 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया, जबकि सचिव पद पर मतों के बड़े अन्तर से जीत दर्ज छोटे लाल वर्मा दूसरी बार कड़े मुकाबले में 92 मतों से विजयी रहे।
अध्यक्ष: मतगणना के चलते शुरुआत से ही अध्यक्ष पद पर प्रमोद शिवहरे बढ़त बनाए रहे, प्रत्येक चरण में जीत का अन्तर बढ़ता रहा और चार राउण्ड के बाद प्रमोद शिवहरे ने 1,073 मत प्राप्त किए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश श्रीवास्तव को 647 वोट मिले। ज्ञानेन्द्र तिवारी की 145 तथा सुरेश अहिरवार को 14 वोट मिले, जबकि 16 मत अवैध घोषित किए गए।
सचिव पद पर छोटे लाल अहिरवार 572 वोट पाकर जीते। इस पद पर सन्दीप यादव को 480, अभय त्रिपाठी को 397, सुरेन्द्र शर्मा को 376, महेश नारायण वर्मा को 50 मत प्राप्त हुए, जबकि 14 वोट अवैध घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिनंदन प्रजापति 566 मत लेकर विजयी रहे, जबकि पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा को 319, पूर्व पार्षद अजय चन्द्र श्रीवास्तव को 194, आदित्य मोहन गुप्ता को 100, अरविन्द कुमार सक्सेना को 146, बालकृष्ण कुशवाहा को 243, रामलखन बिलगैयां को 211 व विनोद कुमार अहिरवार को 69 मत मिले, जबकि 27 अवैध घोषित किए गए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर यशोवर्धन बजाज 567 मत लेकर विजयी रहे, अनिल कुमार साहू को 401, लक्ष्मी नारायण प्रजापति को 417, शिवाशीष पाण्डेय (मोनू) को 475 मत प्राप्त किए, जबकि 31 मत अवैध घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर विनय शिवहरे 611 मत लेकर विजयी रहे, जबकि अशोक कुमार पटेरिया को 208, असद मुहम्मद को 58, बृजेन्द्र सिंह को 163, हिमांशु सक्सेना को 270. जीत सिंह यादव 226, प्रशान्त कुमार नामदेव 259. संकल्प भारती को 61 मत मिले।
संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर रोमेश अग्रवाल 639 मत लेकर विजयी रहे, जबकि अमित कुमार गौतम मोनू को 577 व सुमित गुप्ता को 476 मत मिले। 22 मत अवैध रहे, जबकि 187 मत खाली निकले। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर अमित कुमार शर्मा 527 वोट पाकर विजयी रहे, जबकि अब्दुल रहमान विश्ती को 348, अरविन्द कुमार 119. आशीष कुमार 88, लाखन सिह अहिरवार 185, समीर तिवारी 391, सुरेन्द्र कुमार दुबे को 175 वोट मिले तथा 57 अवैध रहे। संयुक्त सचिव पुस्तकालय) अमित पचौरी 607 मत लेकर विजयी रहे, जबकि बृजेन्द्र 343, पवन नगाइच 518, रेखा गुप्ता 369 मत मिले, जबकि 68 अवैध रहे। साथ ही वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर अजय कुमार पाठक 1038. अमित कुमार साहू 846, दिनेश कुमार यादव 831, राशिद खान 687, राजेश कुमार गौतम 624 व दिनेश कुमार तिवारी (मोले) 560 मत लेकर विजयी रहे।