Oplus_16908288

प्रयागराज। रेलवे द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिवाली तथा छठ पर्व के दृष्टिगत यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित कुल 44 गाड़ियों द्वारा दो माह की अवधि में 650 फेरे लगाए जाएंगे जिनमें अक्टूबर माह में 374 तथा नवंबर माह में 276 फेरे लगाए जाएंगे। इनकी जानकारी निम्नवत है:

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित सप्ताह के सभी दिन चलने वाली ट्रेनें

झांसी मंडल से संचालित होने वाली ट्रेन

1. 01821 – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – ललितपुर, 05.08.2025 से 05.11.2025 तक
2. 01822 – ललितपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 06.08.2025 से 06.11.2025 तक

आगरा मंडल से संचालित होने वाली ट्रेन

3. 01919 – आगरा कैंट – असारवा, 21.09.2025 से 30.11.2025 तक
4. 01920 – अहमदाबाद जंक्शन – आगरा कैंट, 22.09.2025 से 01.12.2025 तक

प्रयागराज मंडल से संचालित होने वाली ट्रेन

1. 04189 – गोविंदपुरी जंक्शन – अलीगढ़ जंक्शन 29.03.2025 से 30.11.2025 तक
2. 04190 – अलीगढ़ – गोविंदपुरी जंक्शन, 29.03.2025 से 30.11.2025 तक।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित शनिवार को चलने वाली ट्रेनें

झांसी मंडल से संचालित होने वाली

1. 01924 – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – हडपसर, 27.09.2025 से 29.11.2025 तक
2. 01930 – पुरी – ग्वालियर, 20.09.2025 से 30.11.2025 तक

प्रयागराज मंडल से संचालित होने वाली
1. 02417 – प्रयागराज जंक्शन – पुरानी दिल्ली जंक्शन,(प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार), 20.09.2025 से 29.11.2025 तक
2. 04152 – लोकमान्य तिलक टर्मिनस – कानपुर सेंट्रल, 08.03.2025 से 27.12.2025 तक

आगरा मंडल से संचालित होने वाली
1. 04196 – जोगबनी – आगरा कैंट, 13.09.2025 से 29.11.2025 तक।

इनके अतिरिक्त अन्य जोन से संचालित लगभग 105 ट्रेनें भी उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेंगी। इस क्षेत्र के यात्री इन ट्रेनों की सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनज़र प्रयागराज जंक्शन, नैनी, छिवकी, सूबेदारगंज, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, चित्रकूटधाम कर्वी, आगरा कैंट, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी “होल्डिंग एरिया” की व्यवस्था की जा रही है। इन क्षेत्रों में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा उद्घोषणा प्रणाली की सुविधा आवश्यकतानुसर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ न हो और यात्री व्यवस्थित रूप से ट्रेन में सवार हो सकें।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर ना चलें। टिकट लेकर यात्रा करें। पायदान पर ना बैठें। अंजान व्यक्तियों द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थों को स्वीकार ना करें।