एसएसपी द्वारा यातायात पुलिस को वर्षा ऋतु के दृष्टिगत रेनकोट वितरित

0
38

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुरक्षित बनाने हेतु ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस को रेनकोट वितरित किए।

इस अवसर पर एसएसपी झाँसी ने कहा कि विपरीत मौसम में भी यातायात पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। वर्षा के दौरान ड्यूटी के समय उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें, इसी उद्देश्य से रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने सभी यातायात पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन कराने तथा वर्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जनपद झाँसी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here