झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सोमवार को गढ़मऊ रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया और गुड्स शेड में चल रहे उन्नत एवं आधुनिकीकरण कार्य का विस्तृत जायजा लिया। इसके साथ ही गुड्स शेड में लोडिंग–अनलोडिंग व्यवस्था, माल ढुलाई संचालन, सुरक्षा प्रबंधन, कार्यप्रवाह, प्रकाश व्यवस्था तथा लाइन उपयोग की स्थिति का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं, साफ–सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा स्टेशन प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने समपार फाटक संख्या 124 का भी निरीक्षण किया तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था, एवं परिचालन व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/कार्य आशुतोष चौरसिया, मंडल इंजीनियर /मुख्यालय रविकांत नवीन, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/सामान्य अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/TRD सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर\समन्वय नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे.संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर सहित मंडल के एनी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |










