झांसी। शायद आपको यह जानकर आश्चर्य हो कि कश्मीर में धारा ३७० व ३५ ए के हटने पर भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का गुणगान करने निकले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बुन्देलखण्ड क्षेत्र मानवेन्द्र सिंह को हरियाणा के मुख्यमंत्री खटटर द्वारा कश्मीरी लड़कियों पर दिए गए जिस बयान से पूरे देश में हाय तौबा मची है, उसके बारे में जानकारी नहीं है। दरअसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष से यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान जब सवाल किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खटटर द्वारा कश्मीरी लड़कियों पर दिए गए बयान को वह किस चश्मे से देखते हैं तो उन्होंने यह कहते हुए सवाल का उत्तर टाल दिया कि उन्हें उसके बारे में जानकारी ही नहीं है। इस पर सभी आश्चर्य चकित रह गए क्योंकि खटटर द्वारा दिए गए बयान को लेकर पूरे देश में विपक्ष व महिला संगठनों द्वारा हाय तौबा मचा रखी है और भाजपा नेताओं को जवाब देते नहीं बन रहा है, ऐसे में क्षेत्रीय अध्यक्ष को जानकारी नहीं है कहना हजम नहीं हुआ।
इसके पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा कश्मीर में धारा ३७० व ३५ ए के हटने से होने वाले फायदों पर लम्बी चौड़ी जानकारी दी और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साहसिक फै सले की तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस काले कानून को हटाने के लिए संघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी के अलावा सैंकड़ों लोगों की जानें गयी है, किन्तु कांग्रेस ने इसे नहीं हटने दिया। इससे कश्मीर का विकास रुक गया और वहां आतंकवाद, अलगाववाद ऐसा पनपा की नासूर बन गया। सपा के प्रेरक पुरुष राम मनोहर लोहिया भी इस काले कानून के विरोधी थे, किन्तु सपा का इसके पक्ष में खड़ा होना प्रश्न चिन्ह लगाता है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने धारा ३७० व ३५ ए को हटा कर अखण्ड भारत का निर्माण किया है। काले कानून के हटने के बाद कश्मीर में शांति इस बात का द्योतक है कि वहां की जनता भी इस काले कानून के खिलाफ थी। उन्होंने बताया कि अब कश्मीर में भी तिरंगा फहरायागा व अन्य रा’यों की तरह विकास होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, शहर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल, सुधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।