झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनों/प्लेटफार्मों पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी झांसी विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना जीआरपी झांसी, आरपीएफ झांसी क्राईम विंग झांसी की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन झांसी से इण्डियन आयल डिपो के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग कैम्पस से नरेश कुमार साह पुत्र स्व० गिरधारी लाल साह नि0 वार्ड नं0 40 दतिया गेट बाहर थाना कोतवाली जिला झांसी उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार उपरोक्त के कब्जे से एक अदद पिट्टू बैग में 8 बोतल फुल व एक झोले में 12 बोतल हाफ अंग्रेजी नाजायज शराब हरियाणा मार्का की बरामद हुई। जिसके विरूद्ध धारा 63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 13,900 रु0 है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उ0नि0 सतीश कुमार, का० पुष्पेन्द्र पाल व धारा सिंह थाना जीआरपी झांसी।














