ऐतिहासिक सफल रेल हड़ताल की 49 वीं वर्षगांठ मनाई गई

झांसी। 08. मई को एनसीआरएमयू की ईएमएस 2 स्टोर ब्रांच झांसी में कॉ शशी कपूर की अध्यक्षता में 08 मई 1974 की ऐतिहासिक सफल हड़ताल की 49 वीं वर्षगांठ मनाई गई। हड़ताल में शहीद हुए कॉ साथियों कॉ मलगी, कॉ श्रीपाल द्विवेदी, कॉ भांवरिया, सीटू के कॉ रामास्वामी को गर्मजोशी नारों के साथ दीप जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और लाल सलाम किया गया।

इस दौरान बताया गया इस हड़ताल की प्रमुख मांगे सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान, आकस्मिक श्रम प्रणाली का उन्मूलन, डी ए छह महीने के आधार पर 4 अंक की वृद्धि, 5.5 लाख रेलवे केजुअल लेबर डी- डीकेजुअलाईजेशन, रेलवे कर्मचारियों के लिए खाद्यान्न भंडार की शुरुआत, लंबित नौकरी मूल्यांकन और पुन रतैनाती और उन्नयन और नौकरी मूल्यांकन, रेल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाय, रेलवे कर्मचारियों को अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों और संबद्ध उद्योगों के समान वेतन का भुगतान रहीं।

02 मई को एआईआरएफ के अध्यक्ष कॉ जार्ज फर्नांडीज, महामंत्री कॉ जे पी चौबे सहित कई बड़े पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और एन आर एम यू के महामंत्री कॉ मामा मलगी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था जिसमें मामा मलगी की 07 मई को हवालात में आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मजदूरों में विद्रोह फैल गया और 08 मई को पूरे देश में चक्का जाम हड़ताल शुरू हो गई। यह हड़ताल 08 मई से 27 मई तक 20 दिन चली थी और ये हड़ताल आज तक की सबसे बड़ी हड़ताल कही जाती है और इस हड़ताल में लाल झंडे की यूनियन के अलावा कोई और संगठन शामिल नहीं था। इस हड़ताल के फलस्वरूप आज हमें बोनस और कई तरह के वित्तीय फायदे मिल रहे हैं। बताते चलें कि इस हड़ताल में महामंत्री कॉ आर डी यादव भी बहुत सारे कॉमरेड साथियों के साथ गिरफ्तार होकर जेल गए थे। इस अवसर पर सभी ने अपने विचार रखे और ओ पी एस बहाल कराने का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में सहायक मंडल सचिव कॉ आर पी सिसौदिया सहित शाखा पदाधिकारी, सी सी, ए जी सदस्यों सहित सक्रिय साथी उपस्थित रहे संचालन शाखा सचिव कॉ जगत पाल सिंह यादव ने किया।