झांसी। डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा वाणिज्य विभाग में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र सहित नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया |

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सम्मानित सभी कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए रेल की छवि उज्जवल करने हेतु प्रेरित किया | वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा की जो कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से वंचित रह गए है, वह भी खुद को कमतर न समझें क्योंकि विभागीय संचालन में सभी की भूमिका सराहनीय है |

सम्मानित हुए कर्मचारियों में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजीव गुप्ता, अनूप टंडन, पंकज मिश्र, एन डी कुशवाहा, संजीव जाटव, राघवेन्द्र कुशवाहा, दीपक शर्मा, अमित मिश्रा, पम्मी सोनकर, दिग्विजय सिकरवार, अमित शर्मा, सोहन राय, रूप सिंह मीना, वाय के मीना, मनीष साहू, विकल्प श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुढेले, मुख्य खानपान निरीक्षक सुशील अग्रवाल, संजय जैसवाल, राजेश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, उमर खान, के पी अर्मो, अरुण सचान, साकेत यादव, मुख्य कार्यालय अधीक्षक चाँद अहमद, उपेन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ स्टेनो रंधीर, सरफ़राज़, साकेत कुमार तथा उमेश पाण्डेय शामिल रहे। संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया |