झांसी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में 22 सितंबर को कचरा के उचित निष्पादन और प्लास्टिक के उपयोग और उसके पश्चात निस्तारण के बारे में मंडल के सभी स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इसके अंतर्गत प्लास्टिक का उपयोग कम करें, पुन: उपयोग करें और पुनर्चक्रण (आरआरआर) गतिविधियाँ के साथ अपशिष्ट से कला अर्थात् अपशिष्ट का उपयोग रचनात्मक कार्यों पर मंडल के स्टेशनों , डिपो और कॉलोनी आदि में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली पर्यावरण को हानियां और निस्तारण के बारे में जागरूक किया गया।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य, डी ई एन एच एम राजाराम राजपूत आदि के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी प्रकार ग्वालियर, ललितपुर, महोबा, बांदा, उरई, खजुराहो सहित सभी छोटे और बड़े स्टेशनों पर प्लास्टिक की बोतल को क्रशिंग मशीन में ही डाले, मानकों के अनुसार ही प्लास्टिक का उपयोग करें, उसका उचित निस्तारण करें , कचरे को नीले और हरे डस्टबिन में ही डाले अर्थात् प्लास्टिक और सूखे कचरे को नीले और हरित कचरा – सब्जी आदि के लिए हरे डस्टबिन का उपयोग करें आदि के बारे जानकारी रेलकर्मियों और यात्रियों को दी गई। इसके अलावा प्लास्टिक के काम उपयोग हेतु वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर पर्यावरण हितैषी थैले भी बांटे गए।