खजुराहो-झांसी मेमू ट्रेन के समय में बदलाव, अब 30 मिनट पहले पहुंचेगी झांसी

0
95
Oplus_16908288

झांसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन सुगमता को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 64609 खजुराहो-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (KURJ-VGLJ) मेमू ट्रेन के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। यह नई समय-सारिणी यात्रा प्रारंभ होने की तिथि 10 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।

संशोधित समय के अनुसार, गाड़ी संख्या 64609 खजुराहो-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू ट्रेन अपने गंतव्य स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर अब निर्धारित मौजूदा समय सुबह 10:45 बजे के स्थान पर 30 मिनट पहले, यानी सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी रेलवे पूछताछ प्रणाली, स्टेशन नोटिस बोर्ड अथवा अधिकृत माध्यमों 139/NTES से अवश्य प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here