झांसी। लोकजन संघर्ष पार्टी के तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय में दशहरा मिलन, कार्यकर्ता सम्मेलन व पत्रकार सम्मान समारोह पार्टी के बुन्देलखण्ड खांगर क्षत्रिय समाज फूल सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी रहे। अध्यक्षता पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर ने की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के भगवान सिंह गुर्जर, नानक सिंह गुर्जर, केके यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा, पार्टी के बुन्देलखण्ड महामंत्री महेन्द्र सिंह शंख, महिला मोर्चा अ.सं. नाजिया शरीफ, बुन्देलखण्ड व कानपुर जोन प्रभारी अखिलेश सिंह लोधी, ज्योति सिंह खंगार महिला प्रदेश अध्यक्ष खंगार समाज, प्रदेश सचिव महेन्द्र कुमार झां, मप्र अध्यक्ष राघव राजा गुर्जर व विवेक द्विवेदी युवा प्रदेश अध्यक्ष, भुअजन देवी अहिरवार महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता प्रदेश महासचिव वैष्णवी गुर्जर रहीं। इस मौके पर लोकजन संघर्ष पार्टी संजय परिहार युवा जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। आयोजक अध्यक्ष फूल सिंह तोमर, महामंत्री बुन्देलखण्ड महेन्द्र सिंह सिंह शंख ने २६ पत्रकारों को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष नन्ने राजा गुर्जर, राघव उर्फ पीपरी, राघवेन्द्र सिंह गुर्जर, केलिया प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष अनवर खान, रोहित वर्मा, रामकरन पांचाल आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर मुन्ना मासूम पार्टी द्वारा बुन्देली लोकगीत व राई नृत्य प्रस्तुत किया गया। संचालन प्रदेश अध्यक्ष अमित खांगार ने व समापन चिरंजीव गुर्जर ने एवं आभार प्रदेश प्रभारी अखिलेश सिंह परिहार ने व्यक्त किया।













