रेल मंडल के हेमंत कुमार वर्मा बने सितंबर के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी

0
21

कार्यकुशलता व उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए ₹2,000 का पुरस्कार व ‘एम्प्लाई ऑफ द मंथ’ का प्रमाण पत्र 

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य ट्रेन क्लर्क, झांसी को सितंबर 2026 का ‘एम्प्लाई ऑफ द मंथ’ चुना गया है। उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सराहनीय योगदान के लिए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा उन्हें ₹2,000 का नकद पुरस्कार एवं ‘एम्प्लाई ऑफ द मंथ’ का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्री वर्मा द्वारा कोचिंग संबंधी आंकड़ों के संकलन, रिपोर्ट तैयार करने, डेटा अपडेट करने तथा विभिन्न परिचालन संबंधी कार्यों का कुशलतापूर्वक निष्पादन करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। हेमंत कुमार वर्मा द्वारा दैनिक आधार पर एसेट एवं कॉज-वाइज फेल्योर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजने, साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक कोचिंग संबंधी डिमांड ऑर्डर (डीओ) तैयार करने तथा जोन एवं मंडल स्तर की रिपोर्ट के आधार पर कोचिंग डेटा फीडिंग का कार्य किया जाता है। इसके अतिरिक्त, नई ट्रेन के संचालन, नई लाइन एवं नए प्लेटफॉर्म से संबंधित डेटा को अपडेट करने के साथ SATSANG एप्लीकेशन के माध्यम से कोचिंग ट्रेनों की प्रोफाइल तैयार करने तथा ICMS, COA, NTES एवं PRS सिस्टम में आवश्यक अपडेट करने का कार्य भी उनके द्वारा किया जाता है। कोचिंग ट्रेनों के आंकड़ों का नियमित संधारण और सेमिनार एवं बैठकों के लिए संबंधित पीपीटी तैयार करने जैसे कार्यों में भी उन्होंने दक्षता का परिचय दिया है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अतुल यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here