झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी/आगरा जोगेन्द्र कुमार द्वारा जीआरपी अनुभाग झांसी में नियुक्त एक दर्जन निरीक्षक/उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को अनुभाग में कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कर्बी अरविन्द कुमार सरोज को प्रभारी निरीक्षक ललितपुर के पद पर भेजा गया है जबकि उप निरीक्षक संतोष यादव को झांसी से कर्बी, वरिष्ठ उप निरीक्षक विनय कुमार साहू को झांसी से थानाध्यक्ष महोबा, उप निरीक्षक शिव नारायन को झांसी से भीमसेन, उप निरीक्षक सफाकत हुसैन को ललितपुर से मानिकपुर, उप निरीक्षक अनीस अहमद को सीओ पेशी से मानिकपुर, उप निरीक्षक पुत्तन लाल को सर्विलांस/क्यूआरटी से थानाध्यक्ष कर्बी, उप निरीक्षक गौतम बनर्जी को मानिकपुर से झांसी, उप निरीक्षक हरिओम मिश्रा को कर्बी से झांसी, उप निरीक्षक शशि भूषण सिंह को थानाध्यक्ष भीमसेन से क्यूआरटी/सर्विलांस प्रभारी, उप निरीक्षक अनुराग अवस्थी थानाध्यक्ष महोबा से एसएसआई झांसी के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।