झांसी। 21 अक्टूबर को कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों के आसपास व प्रमुख चौराहों पर महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा तथा मनचलों व आवारा किस्म के लड़कों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे ‘एंटीरोमियो व मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में, थाना मोंठ एंटीरोमियो टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान इंदिरा चौराहा, कस्बा व थाना मोंठ के पास से मनचले इमरान पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला इंदिरा चौराहा, थाना मोंठ को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त मनचले द्वारा सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर अशोभनीय हरकतें की जा रही थीं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 296(a) बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।














