झांसी। नागरिक संशोधन बिल के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी उद्यान में शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ व संविधान की मूल आत्मा पर कुठाराघात किया जा रहा है। इम्तियाज हुसैन ने कहा कि इस देश की पहचान आजादी, बंधुत्व और समता से है जिसको मिटाया जा रहा है। जिसका विरोध करते है। डा. सुनील तिवारी ने कहाकि कांग्रेस धर्म के नाम पर बंटवारा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा कि सरकार धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है। देश की आजादी में मुसलमानों का पूरा योगदान रहा है और मुसलमानों ने अपनी शहादतें देकर आजादी पायी। आज मुसलमानों को बेघर करने की कोशिश की जा रही है जिसकी घोर भत्र्सना करते हैं।
धरने पर पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास, अरविंद वशिष्ठ, भगवानदास कोरी, विवेक बाजपेयी, हाजी मुन्ना, हाजी वहीद, योगेन्द्र सिंह, नीता अग्रवाल, मुन्नी अहिरवार, प्रभा पाल, आबिदा, शहनाज अब्दुल वहाब, याकूब अहमद मंसूरी, आफताब खां, प्रिंस कटियार, दीपक शिवहरे, हरबलला, अनिल रिछारिया, जगमोहन मिश्रा, मनीराम कुशवाह, हैदर अली, मुनीर अहमद, इंदिरा रायकवार, फरीदा, रशीदा रोज मेरी, सीमा मसीह, शादाब अहमद सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे। संचालन प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मजहर अली ने और आभार आरिफ सलीम ने व्यक्त किया।