झांसी। एस्मा परिवार ने मुखिया केन्द्रीय उपाध्यक्ष एएन तिवारी के नेतृत्व में स्वर्गीय स्टेशन प्रबंधक केसी पांडेय के परिवार से मिल कर शोक सांत्वना व्यक्त की। इस दौरान एस्मा परिवार आपदा राहत कोष से रुपए पचास हजार की आर्थिक मदद उनके परिवार को प्रदान की गई। इस मौके पर अनिल कपूर जोनल कोषाध्यक्ष, पंकज त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष, वीके पांडेय स्टेशन प्रबंधक पामा, वीके निगम स्टेशन प्रबंधक भीमसेन आदि उपस्थित रहे। अजय दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केसी पांडेय स्टेशन मास्टर पुखरायां थे जिनका 16 जनवरी को ड्यूटी के बाद घर जाते समय रोड एक्सीडेंट में देहांत हो गया था। दुखी परिवार की मदद स्वरूप एस्मा झांसी के प्रतिनिधि मंडल ने उनके घर कानपुर जाकर सहायता प्रदान की। उन्होंने बताया कि एस्मा परिवार सुख दुख में इसी प्रकार एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तत्पर है।