झांसी। नागरिकता बिल संसोधन को लेकर देश प्रदेश में चल रहे अराजकता भरे माहौल में जनपद झांसी में पूर्णता शांति रही। शांति व सौहार्द का माहौल बनाने में अहम भूमिका धर्म गुरूओं की भी रही। इसको देखते हुए शुक्रवार को झांसी मीडिया क्लब द्वारा सिद्वेश्वर मंदिर में चारों धर्म गुरूओं को शॉल धर्मरक्षक सम्मान से सम्मानित किया।
झांसी मीडिया क्लब के तत्ववाधान में ग्वालियर रोड स्थित सिद्वेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में क्लब के पदाधिकारियों ने नगर धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक, मुस्लिम धर्म के शहर काजी मो. हाशिम, ईसाई धर्म के फादर सदानन्द व सिख धर्म के ज्ञानी जी को शॉल भेंट कर धर्मरक्षक सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में फैली अंशाति के माहौल के बाद भी जनपद में सभी धर्मो के लोगों में भाईचारा देखने को मिला और शांति का माहौल व्याप्त रहा। इसका श्रेय चारों धर्मो के धर्म गुरूओं को भी दिया जाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शर्मा, नवल किशोर शर्मा, रामकुमार साहू, हेमेन्द्र ठाकुर, रवि शर्मा, सुल्तान आब्दी, संतराम पेन्टर, प्रभात साहनी, अख्तर खान, रानू साहू, विजय कुशवाहा, इमरान खान, रोहित झा, रवि साहू, नीरज साहू, अरवाज दानिश, अतुल वर्मा, रिषभ झा आदि मौजूद रहे।