झांसी। उमरे के झांसी में टीआरएस शेड में लोको संख्या 27689 के उपकरण बदलते समय लिफटर के ब्रेक फैल हो गए। इसके कारण लिफटर वहां स्थित पिट में गिर गया। इससे चालक कर्मचारी घायल हो गया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रॉपर लिफटर चालक न होने के कारण हेल्पर एवं टेक्निशियन से या फिर क्रेन चालक से इस कार्य को कराया जाता है। इसी तरह लोको में बेल्डिंग का कार्य भी हेल्पर या टेक्निशियन से कराया जा रहा है जबकि बेल्डर कंप्यूटर पर कार्य करता है। कर्मचारियों का कहना है कि जब कोई दुर्घटना घटित होती है तो किसी कर्मचारी को दण्डित करने कार्य किया जाता है। सुरक्षा के लिए जिस कर्मचारी का जो काम हो उसी से वह काम कराना चाहिए अन्यथा कभी भी गम्भीर हादसा हो सकता है।