हादसे में भाई के बाद बहन ने भी तोड़ा दम

झांसी। दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल लड़की ने भी दम तोड़ दिया। जिससे आक्रोशित होकर परिजनों ने झांसी के समथर-मोंठ मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसकी जानकारी होते ही थाने की पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच और मामले को किसी प्रकार शांत कराया।

झांसी जिले में समथर थानान्तर्गत ग्राम वसोवई में 1 अक्टूबर को ट्रैक्टर ने बाइक सवार चचेरे भाई नीरज और बहन को टक्कर मार दी थी। जिसमें भाई की मौके पर ही मौत हो गईं थी जबकि बहन की हालत गम्भीर थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद भाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके बाद उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। इससे परिजन आक्रोशित हो गए।

आक्रोशित परिजनों ने झांसी के मोंठ-समथर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। उनका आरोप है कि बालू के चक्कर में चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर से दोनों भाई-बहन को टक्कर मारी थी उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। जाम लगने की जानकारी होते ही पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच ग।

पुलिस और अधिकारियों ने किसी प्रकार आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का कहना है कि आक्रोशित लोगों को शांत कर जाम खुलवा दिया गया है।