भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री व झारसुगुड़ा सीट से विधायक नबा किशोर दास को एएसआई ने सीने में गोलियां मारीं। नाबा दास यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। नाबा किशोर दास जैसे की कार से उतरे वहां मौजूद एक पुलिस कर्मी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नाबा दास की हालत बहुत गंभीर है, उन्हें पहले स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट कर दिया गया।

यह घटना झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास रविवार दोपहर करीब 12.15 बजे हुई। स्वास्थ्य मंत्री को एएसआई ने सीने में कई राउंड फायरिंग किए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दास को फिलहाल भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज जारी है। हालांकि उन पर फायरिंग क्यों की गई, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव का माहौल
नबी दास पर यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया। जिस एएसआई ने मंत्री को गोली मारी वह काफी करीब था। सुरक्षाकर्मियों के घेरे के बाद भी नबा दास पर हमला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। जिस एएसआई ने मंत्री नबा दास पर हमला किया उसकी पहचान भी कर ली गई है। फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी की पहचान गोपाल दास के रूप में हुई है। गोपाल दास ओड़िशा पुलिस में एएसआई है और गांधी चौक पर तैनात था। उसे पकड़ लिया गया है।