गांधी रोड बाजार में पेंट के गोदाम में फिर भड़की आग, दहशत में बाजार बंद

0
187
Oplus_16908288

दमकल कर्मियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्ततम गांधी रोड बाजार में चौधरी पेंट के गोदाम में दूसरे दिन आज (सोमवार) को तीसरी बार आग लग गई। आग की लपटें देख बाजार में खलबली मच गई और दहशत में दुकानें बंद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू कर लिया गया।

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्ततम गांधी रोड बाजार में सुनील चौधरी की चौधरी पेंट की दुकान/गोदाम है। सोमवार की देर शाम अचानक गोदाम में भीषण धुआं उठने लगा। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाते धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी गई। रात तक आग को फैलने से बचा कर आग बुझाने का प्रयास किया।

आस पास के दुकानदारों ने बताया कि इस गोदाम में रविवार की दोपहर भी आग लगी थी। जिसे समय रहते बुझा लिया गया था। इसके बाद सोमवार की दोपहर को भी इसी गोदाम में आग भड़क उठी थी उस समय फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग बुझाई थी। लेकिन देर शाम फिर भीषण आग धधक उठी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल इस आगजनी की घटना से व्यापारियों में काफी दहशत का माहौल बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here