झांसी। NCRES के मंडल कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष वीजी गौतम के समक्ष मंडल सचिव रामकुमार सिंह के नेतृत्व में UMRKS की डीजल लोको शेड, झांसी की शाखा के उपाध्यक्ष राजबहादुर यादव ने अपनी पूरी टीम मनोज यादव, अब्दुल रहीस, अरुण बाजपेई, हरगोविंद पाल, कमलेश कुशवाहा, राजेश अवस्थी, फरहाद अहमद तथा अन्य साथियों के साथ NCRES की सदस्यता ग्रहण कर पूरा समर्थन दिया।
इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष वीजी गौतम ने सभी का माल्यार्पण किया और मंडल सचिव रामकुमार सिंह ने सभी को पट्टिका पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाई। मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया और बताया कि संघ हमेशा कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करता है । राजबहादुर यादव ने बताया कि NCRES में हर जाति व धर्म का सम्मान किया जाता है और कर्मचारियों के लिए हर स्तर तक संघर्ष करने की रणनीति से हम सभी प्रभावित हैं । उन्होंने बताया कि NCRES की कर्मचारी हितों के लिए कार्य करने की कार्यशैली अत्यंत ही प्रभावित करने वाली हैं । NCRES के द्वारा हमेशा कर्मचारियों के लिए निष्पक्ष भाव से कार्य करने की क्षमता और पारदर्शिता के साथ काम करना और संघ हमेशा कर्मचारियों के लिए ही संघर्ष करता हैं न व्यक्तिगत हितों के लिए ।
इस दौरान महेंद्र सेन, प्रफुल्ल खरे, कुलदीप राजपूत, मनोज बघेल, अमरजीत, सुभाष चंद्र बोस, देवेंद्र सिसोदिया, राकेश खरे, लोकेश यादव, सतीश यादव, चंद्र प्रकाश, अतुल साहू आदि उपस्थित रहे।














