लापता बालक का शव जन्म दिवस पर कुआं में मिलने से कोहराम 

0
11

झांसी। जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवन्तपुरा से एक सप्ताह से लापता बालक का शव उसके जन्म दिवस पर कुआं में उतरता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बालक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवन्तपुरा में पानी की टंकी के पास निवासी 12 वर्षीय अर्पण एक सप्ताह पूर्व अपने घर से स्कूल जाने की कह कर निकला था। इसके बाद देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन की गई। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सूचना दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

बालक की तलाश जारी थी कि मंगलवार सुबह गांव में बने कुआं में अर्पण का शव उतरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ओर बालक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आज अर्पण का जन्म दिवस पर उसका शव देख कर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि उसके बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ख़बर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here