पति ने घर पहुंचकर देखी रास लीला, मामला पहुंचा थाने
झांसी। उसे उम्मीद नहीं थी कि ड्यूटी गया रेलवे लोको पायलट पति लौट आएगा इसी लिए उसने रात के अंधेरे में अपने शिक्षक प्रेमी को बुला लिया और फिर दोनों कमरे में बंद हो गये। इसी बीच पहुंचे पति ने जब पत्नी -प्रेमी की रासलीला देखी तो हंगामा कर दिया। मामला थाने पहुंचा और पत्नी ने पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने का फरमान सुना कर हतप्रभ कर दिया।
अवैध संबंधों का यह मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में घटित हुआ जहां मंगलवार देर-रात जमकर हंगामा हुआ। रेलवे के लोको पायलट की पत्नी ने पति की गैर हाजिरी में घर में अपने प्रेमी सीपरी बाजार निवासी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक सौरभ को बुला लिया। इस पर सौरभ करीब 11:30 बजे रात उसके घर जा पहुंचा लेकिन, तभी कुछ देर बाद ही उसका लोको पायलट पति भी घर आ पहुंचा। पत्नी के साथ प्रेमी को एक कमरे में देखकर वहां हंगामा शुरू हो गया।
थाने में प्रेमी के लिए पति को छोड़ा
हंगामा के बीच सास ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी आ गई। पुलिस सभी को लेकर थाने आई। थाने में बातचीत के दौरान पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ गई। पत्नी अपने प्रेमी को छोड़ने को राजी नहीं हुई। कई घंटों की पंचायत के बाद लोको पायलट की पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। उधर, पति ने प्रेमी पर जान से मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
प्रेमी पर धमकाने का मामला दर्ज
इधर इस मामले में थाना में लोको पायलट पति ने तहरीर देते हुए पत्नी के आशिक सौरभ के खिलाफ तहरीर के आधार पर धमकाने एवं गाली गलौज करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके उसका चालान कर दिया गया है।














