साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल को विधायक रवि शर्मा ने शीघ्र ही निधि स्वीकृति कराने का आश्वासन दिया
झांसी। प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर साहू समाज मंदिर बड़ा गाँव गेट अंदर झांसी के जीर्णोद्धार हेतु श्री राम जानकी विराजमान ट्रस्ट समिति के तत्वावधान में प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक रवि शर्मा से भेंट की । पदाधिकारियों ने बताया कि बुंदेलखंड में साहू समाज का मंदिर सबसे प्राचीन धरोहर है। मंदिर की छत व दीवार जीर्ण शीर्ण व्यवस्था में हो गयी है जिसकी मरम्मत आदि कार्य जरूरी है। इसके साथ ही मंदिर के ऊपरी हिस्से में सामाजिक धार्मिक कार्य हेतु टीनशेड की व्यवस्था की आवश्यकता है। उक्त कार्य हेतु धनराशि की जरूरत है।
प्रतिनिधि मंडल ने विधायक जी से उक्त कार्यों को विधायक निधि से कराने का अनुरोध किया। विधायक जी ने साहू समाज के प्रतिनिधि मण्डल से मंदिर की स्थिति को गहन रूप से समझा और कहा कि यह मंदिर वास्तविक रूप से साहू समाज की धरोहर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बताए गए उक्त कार्यों को विधायक निधि से पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए कार्य की रूपरेखा तैयार कर शीघ्र ही निधि स्वीकृति कराने का आश्वासन दिया। साहू समाज ने विधायक जी के आश्वासन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेश चंद्र साहू, नाथूराम साहू, सुरेंद्र धमेले, जेपी साहू ठेकेदार, जीतू माते, विनोद साहू गंज, रोहित साहू, पप्पू साहू, प्रमोद साहू, सुनील साहू, अरविंद्र साहू, सचिन साहू मोंटू, अरुण साहू, अशोक साहू, संजीव साहू, चंद्रशेखर साहू एड, अंकित साहू, दीपक साहू, आकाश साहू आदि उपस्थित रहे।














