कर्मचारियों की पदोन्नति समय से नहीं होने पर भड़का UMRKS

0
338

द्वार सभा में कर्मचारियों ने दी आन्दोलन की राह अपनाने पर सहमति

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की द्वार सभा कारखाना मण्डल अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें कर्मचारियों के लम्बे समय से रूके हुये पदोन्नति का मुख्य विषय रहा।

दयानिधि मिश्रा पूर्व कारखाना मण्डल मंत्री एवं मण्डल कोषाध्यक्ष ने कहा कि संघ ने दूरदर्शिता के परिचय देकर वर्ष 2021 में ही मैकेनिकल ट्रेड बनाने पर आपत्ति दर्ज की थी, क्योंकि मैकेनिकल ट्रेड का सृजन नियम विरूद्ध था. परन्तु प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त संगठन होने के कारण अनसुना कर दिया क्योंकि मान्यताप्राप्त संगठनों ने सहमति दे रखी थी। आज वही प्रशासन के गले की फांस बन गयी और कर्मचारियों के प्रमोशन नहीं हो रहे हैं। सन्तोष राठौर कारखाना मण्डल सचिव ने कहा कि संघ मैकेनिकल ट्रेड के डिमर्जर प्रक्रिया का स्वागत करता है और कारखाना रेल प्रशासन को धन्यवाद देता है परन्तु इसमें हो रहे अनावश्यक विलम्ब से कर्मचारियों में असंतोष है जिसको प्रशासन को समझना चाहिए।

भानू प्रताप सिंह चन्देल झांसी मण्डल मंत्री ने कहा कि मान्यताप्राप्त संगठनों की उदासीनता के कारण आज कर्मचारियों की समस्यायें पैदा हो रही है लेकिन उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ आपकी लड़ाई लड़ने को तैयार है। चन्द्रकान्त चतुर्वेदी विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि ट्रेड यूनियनों को श्रमिक नियमों के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने एवं आन्दोलन की राह अपनाने का अधिकार है जिसका भारतीय मजदूर संघ अनुपालन करेगा। सहायक मण्डल संचिव श्रीमति ज्योति खरे ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ही है जो कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए संघर्ष करता है जिसमें आप सभी को सहयोग करना चाहिए

हेमन्त कुमार विश्वकर्मा जोनल अध्यक्ष ने बताया कि UMRKS की कार्यकारिणी बैठक में कर्मचारियों के नहीं हो रही पदोन्नति के विरोध में एवं कारखाना प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण आन्दोलन की राह अपनांने का निर्णय लिया गया है.। सभा को 23 अक्टूबर से हस्ताक्षर अभियान, 25 अक्टूबर से पोस्टर अभियान, 30 अक्टूबर से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन, 06 नवम्बर को प्रदर्शन एवं 17 नवम्बर को एक दिवसीय (24घण्टे) का धरना रखे जाने की जानकारी दी। सभा में उपस्थित सदस्यों ने उक्त आन्दोलनात्मक कार्यवाही के लिए अपनी सहमति दी। मंच से सभी संगठनों को साथ आने का आहवाहन की किया गया। इसके साथ ही पुरानी सीलिंग के अनुसार हुयी पीएलबी बोनस रूपये 17951/- की घोषणा का विरोध व्यक्त किया।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि कारखाना रेल प्रशासन कर्मचारियों के सम्मान के साथ खिलवाड कर रहा है क्योंकि कर्मचारी की पदोन्नति ‘उसके लिए एक सम्मान की बात होती है। कर्मचारियों को 08-08 माह से पदोन्नति नहीं हुयी जिससे उनका आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

अन्त में अध्यक्ष संजीव ने कर्मचारियों के लम्बित चल रही पदोन्नति, माघ मेला में ड्यूटी पर गये कर्मचारियों को रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ता, आर्टीजन संवर्ग के कर्मचारियों के साथ-साथ कैण्टीन कर्मचारियों के पदोन्नति को शीघ्घ्र करने का अनुरोध कारखाना प्रशासन से किया। संघ आन्दोलन नहीं करना चाहती है क्योंकि इससे कारखाना और रेल की छवि धूमिल होती है जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

बैठक में वक्ताओं के अतिरिक्त मुख्य रूप से बीएमएस जिला मंत्री रामलखन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त नायक, उपाध्यक्ष परवेज अहमद, शाखा सचिव पंकज पाण्डेय, दीपक सोलंकी, रविंकान्त अग्निहोत्री, शाखा अध्यक्ष लोकेश प्रताप सिंह, अंशुल जैन, इसके अतिरिक्त सर्वेश कुमार, अमित थापक, कुलदीप नायक, राहुल जाट, विवेक कुणाल, कपीस सिंह, पप्पूलाल मीणा, रामहेत मीणा, दीपेन्द्र गुप्ता, रविनेश पटेल, सन्दीप दत्त, शान मोहम्मद, रमेश पटेल, हैप्पी मुखरैया, जितेन्द्र साहू, दिलीप राय, बलराम जिरोनिया, मोहित रायकवार, आदि सैंकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे ।

 

संतोष राठौर
कारखाना मण्डल मंत्री
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here