अधिकारी की शिकायत करना पड़ा महंगा, उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र
झांसी। उमरे के झांसी मंडल मुख्यालय में उप मुख्य अभियन्ता टी०एम०सी० लाइन झांसी के विरूद्ध शिकायत करना उनके ही मुख्य कार्यालय अधीक्षक को महंगा पड़ा। जब वह शिकायत की जॉच हेतु प्रयागराज मुख्यालय से जॉच अधिकारी के निर्देश पर 22 अप्रैल 26 को महावीर प्रसाद कुशवाहा उप मुख्य अभियन्ता टी०एम०सी० लाइन के चेम्बर में पहुँचा और अपनी समस्या को उनके समक्ष रखने का प्रयास किया, किंतु सुनवाई नहीं होने पर विवाद बढ़ गया और पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मुख्य कार्यालय अधीक्षक को निलम्बित कर दिया गया। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार की गई है।
सीपरी बाजार के प्रेमगंज निवासी हुकुम चन्द कनौजिया ने एसएसपी व रेलवे के उच्च अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मुख्य कार्यालय अधीक्षक (Ch.O.S./TMD) मुख्यालय झाँसी (ट्रैक मशीन डिपो) के रूप में उ०म० रेलवे झांसी में कार्यरत है। उसके द्वारा पूर्व में महावीर प्रसाद कुशवाहा उप मुख्य अभियन्ता टी०एम०सी० लाइन झांसी के विरूद्ध शिकायत की गयी थी जिसकी जॉच हेतु प्रयागराज मुख्यालय से जॉच अधिकारी झांसी आए थे।
22 अप्रैल 26 को लगभग 03:45 बजे, जॉच अधिकारी के निर्देशानुसार हुकुम चन्द जब महावीर प्रसाद कुशवाहा के चेम्बर में पहुँचा और अपनी समस्या को उनके समक्ष रखने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसकी बात सुनने के बजाय अत्यन्त अनुचित एवं अपमान जनक व्यवहार किया उन्होने प्रार्थी को अपने कक्ष से बाहर जाने को कहा।
हुकुम चन्द ने बताया कि बार-बार निवेदन करने पर भी समस्या सुनने के बजाय उन्होंने आक्रमक रवैया अपनाते हुये उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। कॉलर पकड़कर मारपीट की तथा जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुये जान से मारने की धमकी दी।
उक्त घटना के पश्चात स्थिति बिगडने एवं बचाव-बचाव चिल्लाने पर बाहर कार्यालय में उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उसको बचाया। तत्पश्चात हुकुम चन्द द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी। इस पर शिकायत सं0 220,426, 185, 62 के अन्तर्गत पुलिस मौके पर पहुँची परन्तु कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी।
उक्त घटना के पश्चात महावीर प्रसाद कुशवाहा ने अपने पद कर दुरूपयोग करते हुये उसके विरुद्ध अनुचित प्रशासनिक कार्यवाही करते हुये तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया।
मुख्य कार्यालय अधीक्षक ने रेलवे अफसरों से की शिकायत
हुकुम चन्द ने मांग की है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आरोपी महावीर प्रसाद कुशवाहा उप मुख्य अभियन्ता/टी०एम०सी०/ लाईन झाँसी के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं (विशेषतः एस०सी० एस०टी० एक्ट एवं अन्य लागू धाराओं) में तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिं सम्मत कार्यवाही करने की कृपा करें।
इस घटनाक्रम की जानकारी पीड़ित हुकुम चन्द द्वारा चैयरमेन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली, अध्यक्ष महोदय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली, प्रधान मुख्य अभियन्ता उ०म० रेलवे प्रयागराज, मुख्य अभियन्ता (टी०एम०सी०) प्रयागराज, थानाध्यक्ष नवावाद झांसी।














