2 मोबाइल फोन पर खुली थीं आईपीएल सट्टा की दो वेबसाइट, ट्रांजेक्शन जारी था
झांसी। थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा खेलने व खिलाने वाले 02 शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.80 लाख रुपए व ऐसे 2 मोबाइल फोन बरामद किए जिसमें ऑनलाइन सट्टा की 02 वेबसाइट खुली पाई गईं जिन पर आई.पी.एल. मैच के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चल रहे थे। इनके वॉलेट से ऑनलाइन सट्टा से संबंधित 44,66,059 (चौवालीस लाख छियासठ हजार उनसठ) चिप्स/क्वाइन्स पाए गए।
पकड़े गए आरोपी के नाम राहुल गौतम पुत्र परमानंद गौतम निवासी नैनागढ़, नगरा, थाना- प्रेमनगर, जनपद झांसी व जयपाल राजपूत पुत्र निरंजन राजपूत निवासी- ग्राम अठौदना, थाना-रक्सा, जनपद- झांसी बताए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मिले 2 मोबाइल फोन जिसमें एक Iphone व दूसरा सैमसंग मोबाइल फोन पर ऑनलाइन सट्टा की वेबसाईट TEX99.CO/MAIN/LEDGE व agent.tex99.co खुली थी तथा इन वेबसाइट्स पर आईपीएल मैच में ऑनलाइन ट्राजेक्शन चल रहे थे। उक्त अभियुक्तगण के वॉलेट में ऑनलाइन सट्टा से सम्बन्धित कुल 44,66,059 (चौवालीस लाख छियासठ हजार उनसठ) चिप्स/क्वाइन्स मौजूद है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना प्रेमनगर पर धारा 13 जुआ अधिनियम व 112(2) bns के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
अभियुक्त के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में संचालित वेबसाइट TEX99.CO/MAIN/LEDGER व agent.tex99.co के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग मेन एजेन्ट हैं जो ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा खिलावाते हैं एवं स्वयं भी खेलते हैं। इनके कब्जे से जो कुल 2,80,000 (दो लाख अस्सी हजार रूपये नगद) व 02 मोबाइल फोन बरामद हुआ है वह ऑनलाइन सट्टा से सम्बन्धित है। अभियुक्त जयपाल राजपूत द्वारा बताया कि जो पैसे बरामद हुए है वह उसने ऑनलाइन सट्टा में जीता था और राहुल से लेने आया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय थाना प्रेमनगर जनपद झांसी के निर्देशन में उ0नि0 श्री संत प्रकाश त्रिपाठी चौकी प्रभारी नैनागढ, उ0नि0 शमशुल हसन, हे0का0 राघवेन्द्र कुमार थाना प्रेमनगर, का0 मुकेश कुमार, रिक्रूट आरक्षी दीपू थाना प्रेमनगर।














