भारतीय मजदूर संघ से राजेश कुमार ठकुरानी निष्कासित 

0
1431

संघ की छवि धूमिल करने व संगठन विरोधी गतिविधियों का आरोप

झांसी। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पुरोहित व विभाग प्रमुख चंद्रकांत चतुर्वेदी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजेश कुमार ठकुरानी द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संगठनात्मक अनुशासन एवं निर्धारित निर्णयों के विपरीत कार्य करते हुए संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

उक्त प्रकरण को संगठन द्वारा गंभीरता से लेते हुए भारतीय मजदूर संघ की वर्चुअल बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय पारित कर श्री ठकुरानी को संगठन से निष्कासित किया गया है। श्री ठकुरानी का भारतीय मजदूर संघ से किसी भी प्रकार का संगठनात्मक संबंध अथवा अधिकृत प्रतिनिधित्व नहीं माना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here