चौकी प्रभारी बीएचईएल 50 हजार मांगने में पहुंचे लाइन

0
65

झांसी। एस एस पी ने 50 हजार रुपए मांगने की वायरल ऑडियो व शिकायती पत्र पर हुई जांच पर दोषी पाए जाने पर बीएचईएल चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि बबीना निवासी अर्जुन तिवारी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीएचईएल चौकी प्रभारी उसे बिना वजह के उत्पीड़न कर चौकी पर बुलाकर धमका रहे हैं। आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र का रहने वाला धर्मेंद्र गुप्ता ने बैंगलोर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज करा रखा है, जिसमें उस व्यक्ति के गैर जमानती वारंट जारी हैं। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी अर्जुन तिवारी पर धर्मेंद्र गुप्ता से बैंगलौर निवासी व्यक्ति का समझौता कराने का दबाव बना रहे हैं।

उसने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने 12 सितंबर 2026 को उसे फोन कर चौकी बुलाया और उसे धमकी दी अगर उसने समझौता नहीं कराया तो एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसे नामजद कर जेल भेज देगा। अगर जेल जाने से बचना चाहता है तो दो दिन के अंदर समझौता कराओ और पचास हजार रुपए लेकर आओ। पीड़ित ने शिकायती पत्र के साथ उसके और दरोगा के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सौंपा था। जिसकी जांच कराने के बाद एसएसपी ने बी एच ई एल चौकी प्रभारी सोनू को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here