वर्कशॉप में अप्रैंटिस से उठवाया जा रहा स्क्रैप, स्ट्रिपिंग शाप में स्क्रैप से अप्रेंटिस घायल

0
29
Oplus_16908288

एसएसई द्वारा छात्रों से जबरन उठवाया जा रहा स्क्रैप 

झांसी। रेलवे वर्कशॉप में उस समय अफरातफरी मच गई जब स्ट्रिपिंग शाप (Striping Shop) में स्क्रैप को उठाने में एक अप्रेंटिस घायल हो गया। इससे अप्रेंटिस में आक्रोश फैल गया। घायल अप्रेंटिस को उपचार हेतु भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि रेलवे वर्कशॉप में अप्रेंटिस पर युवक रखे हुए हैं। इन्हें विविध शाप में प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके विपरीत संबंधित एस एस ई द्वारा अप्रेंटिस से वर्कशॉप के स्ट्रिपिंग शाप (Striping Shop) में स्क्रैप उठाने रखने का काम लिया जा रहा है जबकि नियमानुसार यह काम ठेकेदार के द्वारा अपने मजदूरों से कराया जाना चाहिए। पढ़ने लिखने वाले छात्रों को स्क्रैप उठाने रखने जैसी मजदूरी करना भारी पड़ रहा है।

इसके परिणाम स्वरूप आज़ स्ट्रिपिंग शाप (Striping Shop) में स्क्रैप उठाते समय एक अप्रेंटिस युवक घायल हो गया। एक स्क्रैप उसके पैर पर गिर गया। यह देख कर शाप में अफरातफरी मच गई। घायल युवक को साथियों ने मदद कर उपचार हेतु भेज दिया। इस घटनाक्रम से सभी में आक्रोश भड़क गया है। उनका कहना है कि जो काम ठेकेदार के मजदूरों से कराया जाना चाहिए वह अप्रैंटिश से क्यों कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here