झांसी। जालसाजों द्वारा मप्र के देवास में बेवसाइट के माध्यम से नौकरी के नाम पर एक युवक को ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपए हड़प लिए थे। जिसकी शिकायत मिलने पर हरकत आई झांसी साइबर क्राइम पुलिस टीम ने कार्यवाही की और पीड़ित की रकम को पूरा वापस कराया। रकम को वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस की जमकर तारीफ की।

बताया गया है कि प्रशांत के. देसाई निवासी रविन्द्र नगर सोसाइटी तिहाड़ रोड, वालसाद गुजरात वर्तमान में मध्य प्रदेश के देवास में एक कम्पनी में काम करता है। प्रशांत कुमार ने फोन पर बताया नौकरी लगाने के नाम पर कुछ लोगों ने उसके खाते से 5 लाख 48 हजार 076 रुपए निकाल लिए। खाते से इतनी बड़ी रकम निकल जाने के कारण वह काफी परेशान रहने लगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए उसने नेट से पुलिस का नम्बर खोजना शुरु कर दिया। इसी बीच उसे झांसी साइबर पुलिस का नम्बर नजर आ गया। इसके बाद उसने झांसी पुलिस से मदद मांगी। जिस पर पुलिस तैयार हो गई, जिस पर पीड़ित प्रशांत ने 29 अक्टूबर को झांसी साइबर क्राइम पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आप बीती सुनाते हुए कहा कि नौकरी के लिए उसने एक बेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद उसके मोबाइल पर कॉल कर नौकरी लगनी की जानकारी देते हुए उसे एक लिंक भेजा। जिस उस लिंक पर जानकारी के अलावा खाते सम्बधित जानकारी भी भरवा ली। इसके बाद उसके खाते से 5 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए।     मामले को गम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर उ.प्र. लखनऊ रामकुमार एवं पुलिस अधीक्षक साइबर त्रिवेेणी सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी जोगेन्द्र कुमार के मार्ग दर्शन एवं एसएसपी झांसी शिवहरि मीना के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी विवेक त्रिपाठी साइबर क्राइम पुलिस झांसी के नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ छानबीन शुरु कर दी। जिसमें सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम ने पीड़ित प्रशांत के. देसाई के ठगे गए पूरे 5 लाख 48 हजार रुपए उसके खाते में वापस खाते में कराए। रुपए वापस मिलने के बाद पीड़ित की खुशी का ठिकार नहीं था। उसने पत्र देकर झांसी पुलिस की जमकर तारीफ की है।