झांसी। कल्चुरी जायसवाल समाज के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने कहा कि सर्व प्रथम वह दिल्ली में कल्चुरी समाज के नाम से भव्य भवन बनवाएंगे।
प्रथम झांसी आगमन उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि देश के बीस करोड़ समाज के लोगों ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुना है। इसलिए वह अपने समाज के प्रति हमेश कार्य निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने समाज लोगों को हमेशा एक साथ जोड़कर रखेंगे, उनका सबसे बड़ा पहला कार्य होगा कि दिल्ली में कल्चुरी समाज का भव्य भवन बनवाएंगे। भवन के लिए उन्होंने दिल्ली के नरेला में हरियाणा बोर्डर पर जमीन चिन्हित कर ली है।
गौरतलब है कि बुंदेलखंड के उद्योगपति वीरेंद्र राय को 14 दिसंबर को महाराष्ट्र में हुए कल्चुरी जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर के समाज के लोगों ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद 16 दिसंबर को वीरेंद्र राय के झांसी प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन से लेकर शहर भर में उनका जम कर फूल मालाओं से स्वागत हुआ। आज भी दिन भर उनके निवास पर शुभचिंतकों का बधाई शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी था।













