Oplus_131072

– वर पक्ष ने भी मारपीट दुर्व्यवहार का मुकदमा दर्ज कराया

झांसी। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्हन इंतजार करती रही और दूल्हा के बैंड-बाजा बाराती लेकर नहीं पहुंचने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा विवेचना जारी है।

विदेश में सॉफ्ट वेयर इंजीनियर के पद पर तैनात युवक और उसके परिजन केवल इसलिए दुल्हन के दरवाजे पर बारात नही लेकर पहुंचे क्योंकि उनके मन में लालच आ गया था। उन्होंने बारात ले जाने से पहले दहेज में अतिरिक्त रूपयो की मांग की। इधर दुल्हन पक्ष बारात की तैयारी में उनका स्वागत सत्कार करने के लिए बैठा रहा लेकिन दूल्हा पक्ष बारात लेकर नही पहुंचे। इस पर दुल्हन पक्ष थाना कोतवाली पहुंचे और दहेज लोभी विदेशी सॉफ्ट वेयर इंजीनियर सहित उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इधर पुलिस ने लड़का पक्ष आचरण जैन की ओर से दुल्हन पक्ष के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी आकृति जैन की शादी झांसी निवासी विदेश में सॉफ्टवेयर इंजिनियर आचरण जैन से चार माह पहले तय हुई थी। शादी की तारीख 11 जुलाई तय हुई थी। तीन दिन पहले लगन की रस्म हुई। तय तिथि पर झांसी के एक विवाहघर में मेंहदी व हल्दी सहित अन्य रस्में हुई और दोपहर का खाना हुआ। दुल्हन का आरोप है कि इसके बाद दुल्हा अचानक गायब हो गया। ज़ब शाम हुई तो जयमाला, फेरों के लिए उसे बुलाया गया तो परिवार वालों ने अचानक दहेज में एक करोड़ रुपयों की डिमांड क़र दी। बस इसी बात से खलल पड़ गया।

इधर, दुल्हे का कहना है कि दुल्हन ने सजावट व अन्य इंतजाम को लेकर उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार किया जिससे विवाद व मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।